बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर डाडी कानियां गांव के पास पैदल जा रहा एक व्यक्ति बाइक की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार डाडा कानिया में मिठाई की दुकान चला रहे विरेश कश्यप ने बताया कि दोपहर नालागढ़ की ओर से बिना नंबर बाइक तेज रफ्तारी से आया। इस दौरान खेड़ा की ओर से पैदल जा रहे व्यक्ति बाइक की चपेट में आ गया। यूपी के मुरादाबाद निवासी प्रमोद बाइक चला रहा था जबकि रामपुर निवासी कुनू बाबू उसके पीछे बैठा हुआ था।
टक्कर लगने के बाद डाडी कानिया निवासी गुरचरण सिंह गिर गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हेड इंजरी होने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक प्रमोद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।