रोपड़-नालागढ़ मार्ग पर एक ट्रक के पेड़ से टकराने से उसमें सवार चालक व अन्य युवक घायल हो गए। दोनों को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां युवक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
यह घटना सोमवार देर सायं साढ़े 10 बजे की है। रोपड़ की ओर से एक ट्रक नालागढ़ आ रहा था कि गौशला के पास चालक संतुलन खो बैठा जिस कारण ट्रक सड़क के साथ लगते पेड़ से टकरा गया। ट्रक में हमीरपुर के नौदान निवासी चालक पुनीत के अलावा कांगड़ा निवासी राजेश भी सवार था।
दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर राजेश के सिर में अधिक चोट लगने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि यह हादसा चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही के चलते हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक में सवार अन्य युवक की हालत खराब होने पर उसे पीजीआई भेज दिया गया है।