फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्या, ईशान और जसलीन को जीनियस का खिताब

Thu, 24 Nov 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल के सौजन्य से वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल के सौजन्य से वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें विश्व सुंदरी (हिंद महासागर) 2015 डॉ. पूजा नेगी राजटा और नगर परिषद अध्यक्ष एवं पवन गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की वार्षिक पत्रिका जीनियस टाइम्स 2016 का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। 
विज्ञापन


प्री नर्सरी कक्षा के बच्चों ने वेस्टर्न डांस, नर्सरी के बच्चों ने विभिन्न राज्यों के नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। हिमाचली नाटी कुल्लू-मनाली लगा मेला ने सब का मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने इस मौके पर बच्चों और उनके अभिभावकों समेत स्कूल प्रबंधन को बधाई दी। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्व बताया और उनकी प्रस्तुतियों के लिए उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्या नीति शर्मा ने बताया कि स्कूल का हर विद्यार्थी एक विजेता है। साथ ही बच्चे के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारना स्कूल का लक्ष्य है। स्कूल के चेयरमैन विपुल शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रीती कुमार, राहुल गुप्ता, हरिंद्रपाल सिंघ, पूनम चौहान, सुशील ठाकुर, राज कौशल और डॉ. मनमोहन कौशल आदि मौजूद रहे।  

जीनियस बच्चों में अव्या गुप्ता, ईशान गोयल, जसलीन कौर, केश्वी जैन, सरीत गुप्ता, वंशोधिता, वैभव के अलावा बेहतरीन परफोरमर आस्या चौधरी, भव्या मल्लीक, करतिशा वर्मा, समायरा गुप्ता, अनवी ठाकुर और शमिता को सम्मानित किया गया। बेस्ट आर्टिस्ट के लिए अरिका गुप्ता, ख्वाहिश सूद, राविया ठाकुर, अराध्या वर्मा के साथ स्पोर्टस स्टार में अदिति वर्मा, आहान सेठी, शोर्या गुप्ता, वामसी, अराध्या बंसल शामिल रहे।
विज्ञापन


रॉक स्टार 2016 में आयान भसीन, माधव भसीन, विहान कुठियाला, कबीर साहनी, रियाश, प्रज्ञा, श्रीनिका को सम्मानित किया गया। वहीं आयान मल्लीक, पारस, जेन और रीधित गांधी को लिटिल अइंस्टाइन तो अभियुदय, एकत्योत, त्रीजल, तनमय, कुलदीप, उरवीन और प्रवीन को ब्राइट स्टार चुना गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें