फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में तीन से शुरू अभिनय कार्यक्रम

Mon, 01 Jun 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोलन। फिलफोट फोरम संस्था अध्यक्ष योगेंद्र सेठी ने कहा कि सोलन में अभिनय कार्यक्रम 3 से 9 जून मुरारी मार्किट सोलन में शुरू होने जा रहा है। जिसमें पूरे देश से 900 कलाकार 35 टीमों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सेठी सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल करेंग। वहीं समापन पर पीके फिल्म के कलाकार रोहितांश व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 12 से 14 प्ले भी किए जाएंगे। वहीं फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी 5 जून को आयोजित की जाएगी।  इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 6 जून को एक नगर झांकी का भी आयोजन किया जाएगा। झांकी का शुभारंभ उपायुक्त सोलन मदन चौहान करेंगे। कार्यक्रमों में सोलन के लोगों को अपना पारंपरिक नृत्य पुनवा डांस भी देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त शहर के भी कलाकार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं 12 कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन विपुल गोयल, अध्यक्ष विजय, उपाध्यक्ष योगिंद्र व सुनीता, महासचिव वेद राम, सचिव धर्मपाल, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह व संयुक्त सचिव रवि कुमार मौजूद रहे।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें