फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में दूसरे दिन किए 80 लोगों के आधार अपडेट

Sat, 09 Nov 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
शहर के साथ लगते सलोगड़ा में आधार अपडेट करते हुए कर्मी। संवाद
विज्ञापन
डाक मंडल ने किया आधार अपडेट शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डाक मंडल सोलन की ओर से ग्राम पंचायत सलोगड़ा के डाकघर में दूसरे दिन भी आधार शिविर लगा गया। इसमें स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड अपडेट करने और नए आधार नामांकन की सुविधा प्रदान की गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में शाम 6 बजे तक कुल 80 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। इससे पहले लोगों को यहां से आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए सोलन पहुंचना पड़ रहा था, जिससे उनके समय व धन दोनों की बर्बादी होती थी।
विज्ञापन


डाक मंडल सोलन के प्रवक्ता ने कहा कि दो दिवसीय इस शिविर के दौरान कुल 155 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। इसमें सलोगड़ा स्कूल के बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को घरद्वार पर सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें