हरिपुर-पट्टा मार्ग पर बाइक फिसलने से हुआ हादसा
घायल को पहुंचानेरापर डॉक्टर ने मृत घोषित किया
पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला-हरिपुर पट्टा मार्ग पर हरिपुर के समीप एक बाइक फिसलने से चालक की मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार यूपी के जिला मुरादाबाद के तहसील बेलारी के गांव असालतपुर निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार अपने साथी बदायूं निवासी आकाश के साथ जोहड़जी मत्था टेकने गया हुआ था। मत्था टेकने के बाद वापसी में हरिपुर गांव के समीप मोड़ पर उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह बाइक समेत गिर गया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। उसके पीछे बैठा उसका साथी आकाश को भी चोटें आई। बेहोशी की हालत में अमित को उपचार के लिए झाड़माजरी के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, एसडीपीओ अभिषेक ने बताया कि यह हादसा बाइक चालक अमित कुमार की लापरवाही व तेज रफ्तारी के चलते हुआ है। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अमित कुमार अपनी बुआ के पास जूड़ीखुर्द में किराए के मकान में रहता था। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए हैं।