फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ठेकेदार नहीं दिखा रहे नगर निगम के टेंडर भरने में दिलचस्पी

Mon, 11 Nov 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डंगे, रास्ते, नालियां समेत कई विकास कार्यों में आ रही बाधा
विज्ञापन

29 टेंडर पर नहीं आया कोई कुटेशन, 14 को फिर लगाया
बार-बार टेंडर लगाने से बढ़ता जा रहा है निगम का भी खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम में ऑनलाइन टेंडर भरने में ठेकेदार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में निगम की ओर लगाए जाने वाले कई टेंंडर में एक भी कुटेशन नहीं आया है। इससे विकास कार्यों में बड़ी बाधा बन रही है। साथ ही कार्यों को करवाने में देरी भी हो रही है। कई टेंडर बार-बार लगाने के बाद भी कोई ठेकेदार उसे भरने के लिए आगे नहीं आ रहा है। इसमें से कई विकास कार्य ऐसे हैं जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाना है। लेकिन कुटेशन न आने के कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। हाल ही में 29 टेंडर में किसी ने कुटेशन नहीं दिया है। इसके पीछे माना जा रहा है कि सभी काम के एक ही रेट ऑनलाइन हैं और ठेकेदारों के भुगतान भी लंबित हैं।
इसके बाद नगर निगम ने 14 टेंडर को फिर ऑनलाइन कर दिया है। बार-बार टेंडर लगाने के कारण निगम का खर्च भी बढ़ता जा रहा है। वहीं निगम का आरोप है कि ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। इस कारण नगर निगम को काफी दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि निगम की ओर से डंगे, रास्ते, नालियां समेत अन्य कई प्रकार के विकास कार्यों को लेकर योजना तैयार की हुई है। इन योजनाओं में निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए निगम की ओर से टेंडर भी लगाए जा रहे हैं। लेकिन बीते कुछ समय से देखने में आया है कि टेंडर प्रक्रिया अधर में ही लटक रही है। इसमें कई पानी के पाइप डाया बदलने के भी टेंडर हैं।
विज्ञापन

विकास के कामों में बाधा होने से पार्षदों को भी काफी दिक्कतें आ रही हैं और वार्ड में कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। पार्षदों का कहना है कि पुराने कार्य ही पूरे नहीं हो रहे है तो नये कार्यों के प्रस्ताव नगर निगम में कैसे दें। पहले पुराने कार्य पूरे होंगे इसके बाद ही नये कार्यों का ब्यौरा निगम की बैठक में रखकर चर्चा होगी।
विज्ञापन

इनसेट
ठेकेदारों ने अपनी मनमानी की है। विकास कार्यों के टेंडर किए जा रहे हैं। लेकिन टेंडर को भरने के लिए ठेकेदार आगे नहीं आ रहे हैं। इससे विकास कार्यों को करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। हाल ही में 14 विकास कार्यों के पुन: टेंडर ऑनलाइन कर दिए गए हैं।
-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें