फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पीरस्थान लोहड़ी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
नालागढ़ के पीर स्थान लोहड़ी मेले में एसपी विनोद धीमान मैच शुरू होने से पहले खिलाडिय़ों का परिचय 
विज्ञापन
पहले दिन हजारों लोगों ने नवाया शीश, चार दिन तक होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हंडूर रियासत के राजा रामशरण के शासनकाल से चली आ रही करीब 300 साल पुरानी परंपरा मंगलवार से फिर जीवंत हो उठी। ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीरस्थान लोहड़ी मेले का मंगलवार को भव्य आगाज हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने अलखदाता पीर की दरगाह पर शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले का पहला दिन पारंपरिक रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित रहता है। यहां एक प्राचीन मान्यता (दंत कथा) प्रचलित है कि संतान और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं जंदड़े (ताले) खुलवाने की मन्नत मांगती हैं। मन्नत पूरी होने पर लोहड़ी के दिन महिलाएं दरगाह पर आकर 3, 5 या 7 बार ताला खोलने और लगाने की रस्म पूरी करती हैं। मुख्यातिथि एसपी विनोद धीमान और अन्य अधिकारियों ने प्राचीन हनुमान मंदिर में माथा टेका और मेले के सफल आयोजन की प्रार्थना की। नालागढ़-बद्दी नेशनल हाईवे पर स्थित पीरस्थान में मेले को लेकर भारी रौनक है। झूले, चंडोल और सैकड़ों दुकानें सज चुकी हैं। दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के इस सबसे बड़े मेले में हिमाचल के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से भी भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से मेले के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलुवालिया, तहसीलदार हुसन चंद चौधरी, कबड्डी कोच संजीव ठाकुर, कुलदीप राणा, नालागढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान विद्यारतन चौधरी, वीर सिंह सैणी और कृष्ण कौशल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पहली बार कबड्डी का रोमांच, एसपी ने किया शुभारंभ
इस वर्ष मेले में नया अध्याय जुड़ गया है। इतिहास में पहली बार यहां लड़के और लड़कियों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने नारियल फोड़कर और खिलाड़ियों का परिचय लेकर खेल स्पर्धाओं की शुरुआत की।

नालागढ़ के पीर स्थान लोहड़ी मेले में एसपी विनोद धीमान मैच शुरू होने से पहले खिलाडिय़ों का परिचय 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें