17 मई को होंगे चुनाव, 17,274 पुरुष, 16,872 महिला और एक अन्य मतदाता शामिल
वार्ड-6, 10 और 12 में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहरी निकाय-2026 के तहत 17 मई को होने वाले चुनाव में नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में कुल 34,147 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। कुल मतदाताओं में से 17,274 पुरुष, 16,872 महिला और एक अन्य मतदाता हैं। उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम सोलन में मतदान के लिए कुल 36 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 7:00 से शाम 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड-1 देहूंघाट में कुल 2,283 मतदाता हैं। इनमें 1,153 पुरुष व 1,130 महिला मतदाता हैं और यहां दो मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में कुल 959 और जिला रोजगार कार्यालय में 1,324 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
वार्ड-2 रेलवे स्टेशन वार्ड में 2,999 मतदाता हैं। इनमें 1,513 पुरुष व 1,486 महिला मतदाता हैं। यहां दो मतदान केंद्र हैं जिसमे जिला परिषद भवन सपरून में कुल 1,383 और नया बस अड्डा सोलन के समीप स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि के अधिशाषी अभियंता कार्यालय में कुल 1,616 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
वार्ड-3 कथेड़ वार्ड में कुल 1,623 मतदाता हैं। जिनमें 816 पुरुष व 807 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां मालरोड स्थित उप निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय में कुल 341 और गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कथेड़ में कुल 1,282 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वार्ड-4 चंबाघाट सलोगड़ा वार्ड में कुल 1799 मतदाता हैं। इनमें 939 पुरुष व 860 महिला शामिल हैं। इसके 3 मतदान केंद्र चंबाघाट स्थित उप निदेशक उद्यान विभाग कार्यालय में कुल 861, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोगड़ा में कुल 450 और चंबाघाट स्थित उप निदेशक कृषि में कुल 488 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
वार्ड-5 लोअर बाजार में कुल 1,221 मतदाता हैं। इनमें 632 पुरुष व 589 महिला मतदाता हैं। इसके दो मतदान केंद्र सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन-1 (पूर्वी भाग) में कुल 911 और पश्चिमी भाग में कुल 310 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वार्ड-6 जवाहर पार्क वार्ड में कुल 1,913 मतदाता हैं। इनमें 952 पुरुष व 961 महिला मतदाता हैं। यहां नगर निगम कार्यालय सोलन-1 पूर्वी भाग में कुल 939 और पश्चिमी भाग में कुल 974 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वार्ड-7 ठोडो मैदान वार्ड में कुल 1,948 मतदाता हैं। इनमें 998 पुरुष व 950 महिला मतदाता हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुंज विला में कुल 956 और आपदा प्रबंधन कार्यालय सोलन में कुल 992 मतदाता वोट डालेंगे।
वार्ड-8 शिल्ली रोड़ वार्ड में कुल 2,418 मतदाता हैं। इनमें 1252 पुरुष व 551 महिला मतदाता हैं। इसके सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, गंज बाजार में कुल 1867 और जौणाजी रोड स्थित पंचायत घर सेरी में कुल 551 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वार्ड-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड में कुल 1882 मतदाता हैं। इनमें 951 पुरुष तथा 931 महिला मतदाता हैं। इसके पुराना कचहरी रोड़ स्थित अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी तृतीय वृत कार्यालय में कुल 913 व छात्र स्कूल में कुल 969 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
वार्ड-10 चौंरीघाटी में 1929 मतदाताओं 955 पुरुष और 974 महिला मतदाता हैं। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में कुल 1045 और फॉरेस्ट रोड़ स्थित जिला वनमंडलाधिकारी कार्यालय में 884 मतदाता मतदान करेंगे।
वार्ड-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में कुल 2217 मतदाताओं में 1108 पुरुष, 1108 महिला और 01 अन्य मतदाता हैं। वार्ड-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में मतदान के लिए सोलन कॉलेज-1 पूर्वी भाग में कुल 1024 व पश्चिमी भाग में कुल 1193 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
वार्ड-12 सन्नी साइड वार्ड में कुल 2,009 मतदाताओं में 1,001 पुरुष और 1,008 महिला मतदाता हैं। इसमें पुराना उपायुक्त कार्यालय-1 पूर्वी भाग में कुल 1187 व पश्चिमी भाग में कुल 822 मतदाता वोट डालेंगे।
वार्ड-13 कलीन में कुल 1,669 मतदाताओं में 849 पुरुष व 820 महिला मतदाता हैं। प्राइमरी स्कूल कलीन-1 पूर्वी भाग में कुल 1,228 और पश्चिमी भाग में कुल 441 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वार्ड-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुल 1,633 मतदाताओं में 807 पुरुष और 826 महिला मतदाता हैं। इनमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-1 रबौण स्थित जलशक्ति विभाग कार्यालय में कुल 947 व सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग में कुल 686 मतदाता मतदान करेंगे।
वार्ड-15 तहसील पटराड वार्ड में कुल 1,684 मतदाताओं में 862 पुरुष तथा 822 महिला मतदाता हैं। बॉयज हॉस्टल डिग्री कॉलेज सोलन-1 पूर्वी भाग में कुल 861 व पश्चिमी भाग में कुल 823 मतदाता मतदान करेंगे।
वार्ड-16 रबौण आंजी में कुल 2,008 मतदाताओं में 1,024 पुरुष व 984 महिला मतदाता हैं। इसके रबौण प्राइमरी स्कूल में कुल 1,206 और आंजी स्कूल में कुल 802 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
वार्ड-17 बसाल पट्टी कथेड़ में कुल 2,912 मतदाताओं 1,462 पुरुष व 1,450 महिला मतदाता हैं। इसके तीन मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल बसाल में कुल 1000, एमएसएमई कार्यालय में कुल 1,358 और पंचायत घर बसाल में कुल 554 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
छह मतदान केंद्र संवेदनशील
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए स्थापित 36 मतदान केंद्रों में से 6 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर-4 चंबाघाट सलोगड़ा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोगड़ा मतदान केंद्र, वार्ड नंबर-7 ठोडो ग्राउंड का राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुंज विला, वार्ड-13 कलीन वार्ड के दोनों मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन पूर्वी भाग-1 और राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलीन, सोलन पश्चिमी भाग- II, वार्ड-17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड का मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसाल पट्टी कथेड़ और पंचायत घर बसाल के मतदान केंद्र को संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में रखा गया है।