फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बैडमिंटन के एकल मुकाबले में रवि राम बने चैँपियन

विज्ञापन
महाविद्यालयों के प्रोफेसरों की एक दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंंटन प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्म - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोलन कॉलेज ने कुमारहट्टी में किया अंतर महाविद्यालय प्राध्यापक एवं पूर्व छात्र बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कुमारहट्टी स्थित स्टेडियम में अंतर-महाविद्यालय प्राध्यापक एवं पूर्व छात्र बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 12 कॉलेजों के 72 प्रोफेसर्स, शिक्षकों और गैर-शिक्षकों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सुबाथू के प्राचार्य डॉ. राजिंद्र कश्यप विशिष्ट अतिथि रहे। सेवानिवृत्त प्राचार्य जेएस वर्मा और डॉ. प्रेम भारद्वाज ने भी अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के एकल मुकाबले में प्रो. रवि राम विजेता रहे, जबकि डॉ. अनुपम उप विजेता रहे। इसी वर्ग की युगल प्रतियोगिता में डॉ. दीपक गुप्ता और प्रो. रवि राम व पीडी कौशल और डॉ. धर्मेंद्र मेहता की जोड़ियों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एकल मुकाबलों में डॉ. पीडी कौशल और डॉ. कुलदीप संयुक्त रूप से विजेता रहे, जबकि युगल वर्ग में राजेश शर्मा और मुनीत लखनपाल विजेता रहे। महिला वर्ग में डॉ. कामिनी शांडिल ने एकल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मिस विदुषी उप विजेता रहीं। मिश्रित युगल में प्रो. रवि राम और मिस विदुषी की जोड़ी विजेता रहीं, जबकि डॉ. कामिनी शांडिल और डॉ. पीएल वर्मा उपविजेता रहे। महासचिव डॉ. सतीश ठाकुर ने बताया कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और वर्तमान संकाय और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को मजबूत करना है। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, महासचिव डॉ. सतीश ठाकुर और आयोजन सचिव डॉ. रवि राम ने सभी का आभार दिया और विजेताओं को सम्मानित किया।

महाविद्यालयों के प्रोफेसरों की एक दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंंटन प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्म- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें