मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था व्यक्ति, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। क्षेत्र की सिरीनगर नगर पंचायत में किराये के मकान में रहने वाले नेपाली मूल व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार कमल सिंह निवासी नेपाल हाल निवासी कंडाघाट उम्र 36 वर्ष कंडाघाट में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। वह एक निजी बस में कंडक्टर था। उधर, मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने की। उन्होंने बताया कि मामले में जांच चली हुई है। संवाद