फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नमोल के जंगल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल के भवन तक पहुंची आग, मशक्कत से पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। वन मंडल कुनिहार की कोठी पंचायत के नमोल गांव में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां मंगला माता मंदिर के समीप चीड़ के जंगल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास स्थित प्राइमरी स्कूल भवन तक पहुंच गई।
इसी स्कूल में वीरवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना तय है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्कूल भवन को भारी नुकसान पहुंच सकता था, जिससे मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती थी। आग लगने की सूचना मिलते ही नमोल गांव के स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पानी के टैंकरों का इंतजाम किया और वन विभाग तथा फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और राहत कार्य तेज कर दिया गया। सूखे पत्तों और चील के पेड़ों के कारण आग जंगल में काफी दूर तक फैल चुकी थी, जिससे आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वन विभाग के कर्मचारियों, ग्रामीणों और अन्य सहयोगियों की कई घंटों की कड़ी मशक्कत और सामूहिक प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से जंगल और स्कूल भवन को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। ग्रामीण कृष्ण लाल, राजेश और कर्म सिंह ने बताया कि यदि समय रहते सभी लोग एकजुट होकर प्रयास नहीं करते तो यहां बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने आग बुझाने में सहयोग करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की जागरूकता और सामूहिक सहयोग से किसी भी बड़ी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें