कसौली थाने के अंतर्गत जंगेशू गांव के समीप हुआ वाहन हादसा। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : घंटाघर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण को पहुंचे, सहायक अभियंता निर्माण। संवाद
हादसे में तीन सवार गंभीर रूप से घायल, ईएसआई अस्पताल में चल रहा इलाज, चंडीगढ़ के रहने वाले हैं सभी युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के समीप जंगेशु मार्ग पर सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी युवा चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभिनव (26) पुत्र हरीश निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवकों की पहचान विशाल (23) पुत्र छोटे लाल, नरेश (32) पुत्र जोधराम और वसार (26) पुत्र इस्लाम तीनों निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खाई से बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परवाणू पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। कार किस वजह से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, इसके सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।