सोलन शहर में चला रावण की फिनिशिंग का काम। स्रोत : वीडियो
35 फीट का कुंभकर्ण और 30 फीट का मेघनाद भी होंगे आकर्षण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे रावण दहन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के ठोडो मैदान में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस बार मैदान में 40 फीट ऊंचा रावण, 35 फीट का कुंभकर्ण और 30 फीट का मेघनाद बनाया गया है। सोमवार देर शाम तक तीनों पुतलों को तैयार करने का काम जारी था।
दशहरे के अवसर पर श्री जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह झांकी मालरोड से होते हुए ठोडो मैदान पहुंचेगी। यहां राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया जाएगा। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।
इस बार रावण के पुतले में अधिक समय तक आतिशबाजी चलाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पटाखे और आतिशबाजी भी अधिक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। दशहरे के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।