नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र के खोखर गांव में निजी जमीन से बिना परमिशन काटे दर्जनों पेड़ों के मामले में वन विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
खोखर गांव में एक व्यक्ति ने वन विभाग से परमिशन लिए बगैर ही दर्जनों पेड़ काट दिए। जैसे ही वन विभाग को इसकी सूचना मिली तो डीएफओ एसपी सिंह ने मौके पर टीम को भेजा और कटी हुई लकड़ी की डीपीआर काटी गई। उन्होंने बताया कि विभाग जिस समय पेड़ कटे हैं इसकी निशानदेही कराएगा।
वन मंडलाधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि विभाग ने इस मामले को पुलिस को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जिस व्यक्ति ने पेड़ काटे हैं। उसके पास प्रवासी कामगार किराये पर रहते हैं। छोटे पेड़ों की लकड़ी को बालन के रूप में प्रयोग के लिए काटा गया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इसकी जांच करेगी।
उधर, थाना प्रभारी क्षमादत्त ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल गई है। यह लकड़ी मलकियत जमीन से काटी गई है। पेड़ काटने वाले विभाग की परमिशन नहीं ली है। अगर यह लकड़ी दूसरे व सरकारी जमीन से कटी है तो पुलिस इसमे कार्रवाई कर सकती है। अब विभाग ही इस पर कार्रवाई कर सकता है।