नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 3 दिसंबर को यूपी के जिला रामपुर के ज्वालानगर गांव के राजेश ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी की चाकू से हत्या करने के बाद शव कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने कमरे से चाकू व जिस ताले से उसे बंद किया था उसे बरामद कर लिय। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर ढाणा गांव मेें गोल जमाला के युवक रामकरण की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार एक महिला समेत दो युवकों को भी नालागढ़ अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सोलन जेल भेज दिया गया है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर को ढाणा गंाव में गोल जमाला के युवक को कुल्हाड़ी से वार कर मार दिया था। इसमें एक महिला व दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक अन्य आरोपी अभी पुलिस कि गिरफ्त से बाहर है।