फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पंचायतों में साक्षात्कार रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल क ी 12 पंचायतों में आशा वर्करों का चयन नहीं हो पाया। इन पंचायतों में रखे गए साक्षात्कार में पदों के हिसाब से कम आवेदक आने से खंड चिकित्सा अधिकारी ने साक्षात्कार रद्द कर दिए। अब इन पंचायतों के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन मांगेे हैं। आवेदन जमा होने के बाद ही साक्षात्कार के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

69 पंचायतों में से 57 पंचायतों 167 आशा वर्कर चयनित किए हैं। बीएमओ डा.कुलदीप जसवाल ने बताया कि जुखाड़ी, गोल जमाला, दभोटा, भाटियां, खेड़ा, ठाना, मलुपर, भटोलीकलां, सांई, सौड़ी, हरिपुर संडोली, गुल्लरवाला में कम आवेदक आने के कारण चयन नहीं हुआ। यहां पर दोबारा साक्षात्कार रखे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 25 से 45 वर्ष तक की महिला इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। विधवा व बीपीएल परिवार के महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पात्र महिला आठवीं पास होना जरूरी है। छुटी हुई 12 पंचायतों के लिए 31 अक्तूबर से पहले आवेदन खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा करा दें। आवेदन आने के बाद ही साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें