फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइनग्रोव की टीम सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइनग्रोव की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)। पाइनग्रोव स्कूल में खेली जा रही आल इंडिया मेजर जगतपाल अंतर विद्यालय कनिष्ठ वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान स्कूल के लड़कों ने विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ को हराया। पाइनग्रोव स्कूल के दीपक जिंदल ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इस संबंध में स्कूल के पीआरओ देवेंद्र वर्मा में बताया कि पाइनग्रोव स्कूल के दीपक जिंदल ने अपनी टीम को 20 अंकों का योगदान दिया। मेजबान टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं लड़कियों के वर्ग में वाईपीएस मोहाली ने वाईपीएस पटियाला की टीम को 12-5 से करारी हार दी। मोहाली की जुजाची ने आठ अंक देकर टीम को जिताया। अन्य रोमांचक मैच में श्रीराम स्कूल गुड़गांव को वाईपीएस मोहाली की लड़कियों ने 16-12 के अंतराल से हराया। गुरलीन ने अपनी टीम को 6 अंकों से जीत दिलाई। अन्य मैच में वाईपीएस पटियाला स्कूल को मेजबान स्कूल ने 24-12 से पछाड़ा। मैच के आरंभ में ही पाइनग्रोव की लड़कियों ने वाईपीएस पटियाला की लड़कियों को बांधकर रख दिया। मैच के तीसरे हाफ में पटियाला की लड़कियों ने स्कोर में वृद्धि की। मेजबान स्कूल की याचिका ने अपनी टीम को 10 अंक दिलाए और सेमीफाइनल में जगह बनाई। लड़कियों के वर्ग में कानवेंट आफ जीसस एंड मेरी शिमला को होपटाउन गर्ल्स स्कूल देहरादून ने 14-4 के अंतराल से पछाड़ा। देहरादून की आंचल ने सर्वाधिक 10 अंक अपनी टीम के लिए बटोरे। लीग मैच में होपटाउन गर्ल्स स्कूल देहरादून ने वाईपीएस पटियाला को 21-10 के अंकों से हराया। आकांक्षा ने 10 अंकों से टीम को जीत दिलाई। लड़कियों के अन्य लीग मैच में बैल्हम गर्ल्स स्कूल ने श्रीराम स्कूल को नजदीकी अंकों के अंतराल 13-11 से शिकस्त दी। फायिका ने अपनी टीम को छह अंकों की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें