फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार आश्रम से चोरी के आरोपी को चार दिन का पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार आश्रम में चोरी के आरोपी चार दिन की रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। मधुवन आश्रम तुलसी कुटीर में चोरी के आरोप में आंध्र प्रदेश के मदुरई श्रीकालहस्ती गांव से पकड़े गए आरोपी परमानंद गिरि को शुक्रवार को अर्की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड में अब इस चोरी की वारदात की परतें खुलने की संभावना प्रबल हो गई हैं। अर्की पुलिस को मिली इस सफलता की विधानसभा के हर क्षेत्र में आज चर्चा है व लोग डीएसपी अमित शर्मा सहित पूरी पुलिस टीम की प्रशंसा कर रहे हैं। क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि आज पुलिस हर एक वारदात को बहुत ही सरलता से अंजाम तक पहुंचा रही है।
विज्ञापन


परवाणू में पशुओं की खाल से भरे बोरे मिलने से खलबली
बजरंग दल ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। हिमाचल के टिपरा बाईपास पर शुक्रवार सुबह उस समय खलबली मच गई जब खून से लथपथ 5 से 6 बोरे देखने को मिले। इन बोरों से काफी दुर्गंध आ रही थी जिससे यहां आने जाने वाले लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इसकी सूचना बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक पवन समेला को मिली तो वे अपने सहयोगी सुरेंद्र कुमार, जोगिंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और परवाणू पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में पाया कि मौके पर जानवरों की खालों से भरे 5 से 6 बोरे हैं जिनमें से खालें बाहर निकली पड़ी हैं। इनको रात्रि का फायदा उठाकर सीमावर्ती इलाकों के बूचड़खानों, दुकानों में मास उतारकर यहां फेंका गया है। खालों की जांच करने के लिए स्थानीय पशुपालन विभाग के चिकित्सक गुरचरण सिंह को बुलवाकर जांच करवाई तो चिकित्सक ने बकरी व भेड़ों की खाल होने की पुष्टि की जो कि तीन से चार दिन पुरानी लग रही थीं। इस संबंध में बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक पवन समेला ने हिमाचल प्रदेश सरकार से परवाणू पुलिस को प्रवेशद्वार पर तैनात करने की मांग की ताकि ऐसी घटनाओं पर भविष्य में रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें