फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैंक के प्रोजेक्ट से बाहर होगी सोलन की सब्जी मंडी, खुद के बजट से करवाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व बैंक के प्रोजेक्ट से बाहर होगी सोलन की सब्जी मंडी
विज्ञापन

खुद के बजट से करवाएंगे विकास कार्य, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष ने किया एलान
कहा, विश्व बैंक की वजह से पेश आ रही अड़चनें, नहीं हो पा रहे छोटे-मोटे काम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कहा है कि सोलन सब्जी मंडी को विश्व बैंक प्रोजेक्ट से बाहर किया जाएगा। प्रोजेक्ट की वजह से मंडी के विकास पर असर पड़ रहा है। मंडी समिति के पास करीब 37 करोड़ रुपये की धनराशि पड़ी है। इसका इस्तेमाल मंडी के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की वजह से मंडी को तय नियमों के अनुसार चलना पड़ता है। इस कारण छोटे-छोटे विकास कार्य पूरे नहीं हो पाते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष बुधवार को सब्जी मंडी सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी की हालत काफी खस्ता हो चुकी है और मंडी की छतों पर घास उग आई है। वर्ष 2002 में मंडी बनने के बाद इसका सही ढंग से रखरखाब नहीं हो सका है, लेकिन अब वे नए सिरे इन सभी विकासात्मक कार्यों के लिए धन का प्रबंध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि 2016 से मंडी समिति को ऑनलाइन दूसरी मंडियों से जोड़ने का कार्य चल रहा है, इसमें तेजी लाई जाएगी। साथ ही ये प्रयास किए जाएंगे की ज्यादा से ज्यादा किसान ऑनलाइन ही अपना काम करें और मंडी में बिक्री हुए माल का भुगतान भी उन्हें सीधे बैंक खातों के माध्यम से ही मिले। उन्होंने कहा कि बोर्ड के प्रयास रहेगा कि उपभोक्ता और उत्पादक के बीच की दूरी को कम किया जाए, ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा से मुनाफा कमा सकें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। नकली आढ़ती बनकर उन्होंने सड़क किनारे अपनी दुकानदारी खोल रखी है बोर्ड ऐसे लोगों को रोकने का काम भी करेगा।
विज्ञापन


टमाटर क्रेट में नहीं अब वजन से बिकेंगे
विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने बताया कि आने वाले दिनों में टमाटर क्रेट में नहीं लिए जाएंगे। वजन के हिसाब से ही उनकी खरीद होगी। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में क्रेट प्रणाली को भविष्य में वे खत्म कर देंगे। इससे किसानों को नुकसान उठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वजन के हिसाब से मंडी में टमाटर खरीदे जाएंगे। आगामी सीजन में इस संबंध में दिशा निर्देश अवश्य जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्यारह बजे तक खुला रहेगा गेट
बलदेव भंडारी ने कहा कि मंडी समिति सोलन में किसानों के लिए बने भवन का गेट पहले दस बजे बंद कर दिया जाता था। जिसकी वजह से किसानों को दिक्कतें पेश आ रही थीं, लेकिन अब इस गेट को ग्यारह बजे तक खुला रखा जाएगा, ताकि किसान सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें