फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोडो नृत्य दर्शा रही कलाकृति का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर के माल रोड पर बनी मशहूर ठोडो नृत्य प्रदर्शित कर रही चित्रकला का नगर परिषद सोलन जल्द ही सौंदर्यीकरण करेगी। यह कलाकृति माल रोड की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। यह कलाकृति दिन ही नहीं बल्कि रात के अंधेरे में लोगों को देखने को मिलेगी। रात को मद्धम रोशनी में लोग इसे निहार सकेंगे। सोलन शहर के मालरोड के साथ दीवार पर करीब 12 साल पहले बनाई गई इस कलाकृति को नगर परिषद ने शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए बनवाया था।

आज सोलन में आने जाने वालो के लिए यह आकर्षण का केंद्र रहती है। इस नृत्य को देखने का शौक रखने वालों को भले ही आम दिनों में प्रत्यक्ष रूप से ठोडो नृत्य देखने को न मिलता हो लेकिन इस चित्रकला में उकेरी गई भाव-भंगिमा को देखकर हर कोई इस पारंपरिक नृत्य को अपने मन में संजो लेता है। ठोडो नृत्य की इस कलाकृति को बनाने के लिए शिमला से मशहूर कारीगरों को बुलाया गया था। उन्होंने इसे बखूबी तरीके से दीवार पर प्रदर्शित किया। आज यह बरबस ही सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है।
विज्ञापन


दीवार पर बनी इस चित्रकला का पेंट उखड़ना शुरू हो चुका है जो इसकी खूबसूरती को खराब कर रहा है। साथ ही इसके आसपास घास उग चुका है जिसके चलते मशहूर ठोडो नृत्य की खूबसूरती पर धब्बा लग रहा है। इसकी ऐसी हालत देखकर कला से प्रेम करने वालों को भी धक्का लगता होगा। चित्रकला के बीच से इसका सीमेंट झड़ना भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


पेंट करवाने के बाद लगाई जाएंगी लाइटें
नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस कलाकृति को पेंट करवाने के बाद इसके सौंदर्यीकरण के लिए प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इसके बाद इस पर लाइटें लगवाई जाएंगी जिससे रात को भी लोग इसे निहार सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें