फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर आंजी-कुमारहट्टी मार्ग आज से बंद

विज्ञापन
highway
विज्ञापन
सोलन। परवाणू-शिमला नेशनल हाइवे को फोरलेन में बदलने के लिए चल रहे निर्माण कार्य के चलते आंजी-कुमारहट्टी सड़क को बंद कर दिया है। एक सप्ताह तक इस मार्ग पर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। प्रशासन ने फोरलेन के कार्य के चलते इस बाबत जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस प्रतिबंध का असर कुमारहट्टी से दोहरीदिवार तक रहेगा। पूरे सप्ताह के दौरान सभी तरह के वाहनों की आवाजाही वाया बड़ोग होगी। इससे इस मार्ग पर वाहनों की भीड़ से जामा लगने की भी पूरी संभावनाएं हैं। इससे पूर्व दो तरफा मार्ग खुला होने की वजह से भारी और अन्य कुछ वाहन वाया आंजी कुमारहट्टी तक पहुंच रहे थे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी द्वारा निर्देश जारी किए हैं। यह फैसला राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत लिया है। रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन तथा कानून एवं न्याय की व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर यह निर्देश लागू नहीं होंगे। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि 12 नवंबर से आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। बताया कि कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


भारी वाहन करते हैं आंजी मार्ग का इस्तेमाल
शिमला-परवाणू मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इनमें छोटी गाड़ियों से भारी ट्रक भी शामिल है। बाया बड़ोग मार्ग संकरा है और चढ़ाई अधिक होने की वजह से भारी वाहन आंजी-कुमारहट्टी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। यहां फोरलेन की वजह से मार्ग ज्यादातर खाली रहता है। जिसकी वजह से न तो जाम लगता है और न ही वाहन चालकों को चढ़ाई का सामना करना पड़ता है। लेकिन फोरलेन का कार्य जारी होने की वजह से इस मार्ग पर हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है।

पुलिस को बहाना पड़ेगा पसीना
बड़ोग बाइपास पर एक तरफा वाहनों की आवाजाही होने से पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी। अतिरिक्त पुलिस बल को बाइपास में तैनात करने की जरूरत पड़ सकती है ताकि कोई भी वाहन गलत मार्ग से न जा सके। इसके अलावा कुमारहट्टी में भी पुलिस को नाकाबंदी करनी होगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने कहा कि इस बारे में पुलिस विभाग को पहले ही सूचित कर दिया है ताकि दोनों जगह पुलिस का अतिरिक्त प्रबंध हो सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें