फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में नहीं मिली 108, फोन पर मिला ‘हमें माफ करें का संदेश’

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजला

विज्ञापन

सोलन। हेलो...सोलन अस्पताल से बोल रहा हूं। एक मरीज हैं, पुनीत। उम्र 48 साल, उन्हें हार्ट की दिक्कत है और सोलन से पीजीआई रेफर किया गया है। क्या आपकी एंबुलेंस सेवा हमें मिल सकती है। ‘अमर उजाला’ के रियल्टी चेक मुहिम में शुक्रवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे यह फोन 108 नंबर पर किया गया। सामने से महिला की आवाज आती है सर, दो मिनट आप होल्ड पर रहें, कुछ देर सन्नाटे के बाद।

सॉरी, सर हम आपकी कोई मदद नहीं कर पाएंगे। हमारे कर्मचारी हड़ताल पर हैं और होमगार्ड भी पूरे नहीं हैं। अभी हम चंडीगढ़ के लिए कोई भी एंबुलेंस भेज पाने की स्थिति में नहीं हैं। आप कोई दूसरा प्रबंध कर लें। जिला में हालात सोलन अस्पताल से जुदा हो सकते थे। इसलिए एक और फोन करीब 3 बजकर 30 मिनट पर फिर से 108 पर डायल हुआ। इस बार कंडाघाट अस्पताल का जिक्र था।
विज्ञापन


अस्पताल से घायलावस्था में पड़े एक मरीज को पीजीआई पहुंचाने की बात कही गई। लेकिन इस बार भी जवाब वही रहा। 108 की हड़ताल के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक प्रबंध जरूर किए। लेकिन, बिगड़ते हालात के आगे प्रबंध बौने साबित हुए। नालागढ़ में एक पूर्व उपप्रधान की जिला में हड़ताल की वजह से मौत हुई है।

इस एंबुलेंस में उप प्रधान को पीजीआई ले जाया जा रहा था पहले वो खराब हुई और उसके बाद ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया। गृहरक्षक चालक एंबुलेंस चला रहा था। लेकिन, चालक तकनीकी तौर पर दक्ष नहीं था। इस वजह से उपप्रधान की जान नहीं बचा पाया। शुक्रवार को पूरा दिन सोलन में हालात एक सामान रहे। कहीं पर भी लोगों का एंबुलेंस की सेवा नहीं मिल पाई।

20 चालकों से पूरा हो रहा 85 का काम
सोलन जिला में करीब 85 राष्ट्रीय एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी पूर्ति में 20 चालकों को ही तैनात किया है। इनमें 10 गृहरक्षक और नौ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं जबकि रामशहर में तहसीलदार का चालक इन दिनों राष्ट्रीय एंबुलेंस में अपनी सेवाएं दे रहा है। लेकिन, 85 कर्मचारियों की पूर्ति 20 चालकों से नहीं हो पा रही है।

रेफर मामलों में स्वास्थ्य विभाग दे रहा सेवाएं
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि हालात को सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं लेकिन हड़ताल से परेशानी हो रही है। जिला भर में रेफर केसों को स्वास्थ्य विभाग अपने चालक भेज कर पीजीआई या आईजीएमसी पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी एक मरीज को पीजीआई ले जाया गया है।
विज्ञापन


आज सामान्य हो सकते हैं हालात : रजनीश
राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के प्रभारी रजनीश ने बताया कि हड़ताल की वजह से परेशानी पेश आई है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद चालक हड़ताल खत्म करने को राजी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार से हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस को लेकर जो भी शिकायतें पेश आ रही हैं, जीवीके कंपनी उनका समाधान करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें