फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सोलन आए नहीं किया अस्पताल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सोलन आए, पर नहीं किया क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, शिकायतें बताने को मंत्री का इंतजार करते रहे लोग
एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के सोलन के दौरे पर आए लेकिन उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा नहीं किया। इसके चलते क्षेत्रीय अस्पताल में आम दिनों की ही तरह शुक्रवार को भी स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई रहीं। आलम यह रहा है कि लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में पिछले कई दिनों से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। मरीजों को अपना इलाज करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मंत्री का दौरा होने के बावजूद अस्पताल में कुछ ही ओपीडी में लोगों को डॉक्टर मिल पाए। अस्पताल के अंदर कम डॉक्टर बैठने के कारण मरीजों को कई घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। गौर रहे कि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल को शिफ्ट करने वाली जगह का निरीक्षण करने सोलन पहुंचे थे। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में लोगों को बेहतरीन सुविधा देने के दावे फैल हो रहे हैं। एक तरफ जहां स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार सोलन दौरे पर रहे, वहीं अस्पताल में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि अस्पताल में दोनों एक्सरे मशीनें खराब पड़ी हैं। लोगों के एक्सरे अस्पताल के अंदर नहीं हो पा रहे बल्कि निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को भी मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ा। अस्पताल में सुविधा न होने के कारण गरीब लोगों को अधिक पैसे देकर अपने एक्सरे करवाने पड़े।
मंत्री के दौरे के चलते सुबह करवाई सफाई
शुक्रवार को मंत्री सोलन आए लेकिन उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण नहीं किया। मंत्री के आने की सूचना विभाग को पहले ही मिल गई थी जिसके चलते सुबह से ही अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक करने में प्रशासन जुट गया था। दोपहर तक कई मरीज अस्पताल में मंत्री के आने का इंतजार करते रहे जिससे मंत्री को अस्पताल में आने वाली समस्याओं के बारे में बता सकें लेकिन बाईपास पर अस्पताल के लिए जमीन का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री वापिस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने बताया कि एक्सरे मशीन में कुछ खराबी आई है। मशीन लगाने के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। जल्द ही लोगों के लिए नई मशीन लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें