फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मालरोड पर खुली पड़ी नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोलन। शहर की निकास नालियों को ढकने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को कार्य शुरू करने के लिए करीब दो महीने पहले 15 लाख के बजट का प्रावधान किया था। आलम यह है कि अभी तक विभाग इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं कर सका है। शहर के मालरोड पर खुली पड़ी गंदी नालियों से लोग परेशान हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई उचित कार्यवाई नहीं की जा रही।
निकास नालियों में गंदे पानी की वजह से अब लोगों और दुकानदारों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। छह महीने पहले शहर के मालरोड पर प्रशासन ने दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू की थी। इस दौरान शहर की नालियों को तोड़ दिया था। स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण को तो हटा दिया लेकिन अभी तक शहर की यह नालियां खुली पड़ी हैं। नालियों में गंदा पानी बहने से लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतें आ रही हैं वहीं नालियों को न ढके जाने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। करीब दो महीने पहले प्रशासन ने इन नालियों को जल्द से जल्द ढकने के लिए लोनिवि को बजट का प्रावधान किया गया था लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका। लोनिवि के ढीले रवैये के चलते अभी तक यह कार्य लटका पड़ा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण यह कार्य शुरू नहीं हो रहा। शहर में दुकानों और ढाबों के आगे से गुजर निकास नालियों से बदबू आती है तथा लोगों में संक्रमण फैलने का डर लगा रहता है।
विज्ञापन


मालरोड पर फैली है गंदगी : रत्न सिंह
मालरोड पर ढाबे के मालिक रतन सिंह ने कहा कि मालरोड पर खुली पड़ी नालियों में गंदगी पड़ी हुई है। प्रशासन ने नालियों को तोड़ने के बाद जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इन नालियों का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा जल्द कार्य शुरू किया जाना चाहिए।

दुकानदार हैं परेशान : संजय
दुकानदार संजय ने बताया कि नालियों के खुला होने से लोग परेशान हैं। 6 महीनों बाद भी इस कार्य को शुरू नहीं किया गया है। हैरानी की बात है कि प्रशासन ने इन नालियों को बजट जारी कर दिया है लेकिन कार्य शुरू न होने से दुकानदार परेशान।

गंदगी से संक्रमण का खतरा : अशोक
अशोक कुमार ने कहा कि मालरोड पर खुली पड़ी नालियों के चलते कई लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन नहीं जागा है। इन नालियों में गंदगी होने से संक्रमण फैलने का खतरा लोगों को सता रहा है।
विज्ञापन


जल्द शुरू किया जाएगा काम : सिंह
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुलवीर सिंह ने बताया कि शहर की नालियों को ढकने के लिए बजट आया है। टेंडर प्रक्रिया का कार्य चल रहा है जल्द ही नालियों को ढकने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें