फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोठो में 80 छायादार और औषधीय पौधे रोपे

Sun, 01 Sep 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
फिलफोट फोरम के सदस्य सोलन शहर के आसपास पौध रोपित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
फिलफोट फोरम सोलन की ओर से पौध रोपण कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कामाजिक संस्था फिलफोट फोरम की ओर से सोलन से 8 किमी दूर ग्राम पंचायत कोठो में पौध रोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान संस्था के सदस्यों की ओर से विभिन्न प्रकार छायादार और औषधीय 80 पौधे रोपे गए। संस्था के सचिव राजीव उप्पल ने बताया कि संस्था सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़चढ़ भाग लेती है।
विज्ञापन


संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठो में के समीप भी औषधीय पौधे रोपे हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत कोठो की प्रधान जयावंती, उप प्रधान सुनील ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सोलन कुल राकेश पंत, संस्था के सदस्यों में विपुल गोयल, विजय पुरी, सुनीता शर्मा, गुलाब सिंह, राजेंद्र शर्मा, भेदराम, मनोज गुप्ता, मीनाक्षी उप्पल, नीलम राणा, प्रभा शर्मा, रक्षा, अनिता, प्रतीक गोयल, प्रियंका, काजल, मयंक, सीमा पुरी एवं विवेक के अतिरिक्त अन्य सदस्य इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें