आईईसी विवि में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/बद्दी। आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी में शिव सेवा कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विवि के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें कुल 78 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर विवि में चल रहे फार्मेसी सप्ताह के तहत लगाया गया।
आईईसी विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक पुरी ने अपने संदेश में कहा, रक्तदान महादान है। हमें रक्तदान के महत्व को समझना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर आईईसी विवि के रजिस्ट्रार, विभिन्न विभागों के डीन, प्रोफेसर और अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।