फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक्सयूवी गाड़ी से टायर चुराने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमयू कांप्लेक्स के बाहर की थी गाड़ी खड़ी
विज्ञापन

दो आरोपियों पर पहले भी है आपराधितक मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सुल्तानपुर से एक एक्सयूवी गाड़ी के दो टायर चुराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी कई मामले चल रहे हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को डाॅ. संजीव एमएमयू कांप्लेक्स सोलन ने धर्मपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 16 नवंबर को उन्होंने अपनी एक्सयूवी-700 गाड़ी को एमएमयू सुल्तानपुर में फ्लैट के बाहर पार्क किया था। 17 नवंबर को सुबह जब देखा तो गाड़ी के दो टायर गायब थे। दोनों टायरों की कीमत लगभग 50,000 रुपये थी। उन्होंने थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संलिप्त आरोपियों की पहचान करके 18 नवंबर को आरोपी सोलन के देवठी निवासी 29 वर्षीय सचिन ठाकुर, कुमारहट्टी के 28 वर्षीय रजत कुमार व मांडोधार कसौली निवासी 26 वर्षीय जगवंत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों टायरों को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। इनमें आरोपी जसवंत सिंह के विरुद्ध जिला शिमला के रोहड़ू थाना में वाहन दुर्घटना का एक, थाना सुन्नी में चोरी का और जिला सोलन के थाना धर्मपुर में वाहन दुर्घटना का एक मामला दर्ज है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें