फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 161 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में कोविड से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 161 नए मामले आए हैं। बुजुर्ग नालागढ़ का क्षेत्र का है जिसमें कोरोना लक्षण आने के बाद उसे एमएमयू में भर्ती किया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी समेत अस्पताल में अन्य पांच कर्मी और लोगों की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों को कंटेनमेंट बनाने की तैयारी की जा रही है। तहसीलदार कंडाघाट और वर्तमान में उपमंडलाधिकारी कंडाघाट का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अमन राणा ने उपमंडल के कुछ क्षेत्रों को सूक्ष्म कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश दिए हैं।
राष्ट्रीय सैनिक स्कूल चायल से शुरू होकर 50 मीटर के दायरे की पूर्ण बाड़बंदी की जाएगी। इस समूचे क्षेत्र को सूक्ष्म कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। सूक्ष्म कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं के वाहनों के अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों और व्यक्तियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। क्षेत्र में सभी व्यक्तियों के सैंपल एकत्रित करने और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने तक लागू रहेंगे। जानकारी के अनुसार जिला सोलन में शुक्रवार को कुल 300 सैंपलों की जांच की गई थी।
इसमें आरटीपीसीआर से 103 और रैपिड से 58 संक्रमित आए हैं। इसमें सोलन से 42, बद्दी से तीन, नालागढ़ से तीन, एमएमयू से दो, अर्की से 12, धर्मपुर से 29, चंडी से 35 और अन्य पांच मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें