फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 डिपोधारकों से 31 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक मिलाप शांडिल की अगुवाई में एक टीम ने बुधवार को नालागढ़ विकास खंड की विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की इस टीम ने विभिन्न 12 डिपोधारकों से 31 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह जुर्माना राशि डिपोधारकों से बायोमीट्रिक प्रणाली से राशन बितरित न करने पर वसूला गया।

मिलाप शांडिल ने बताया कि फरवरी माह में नालागढ़ विकास खंड की 51 उचित मूल्य की दुकानों ने बायोमीट्रिक प्रणाली से खाद्य वस्तुओं की बिक्री नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद 12 उचित मूल्य की दुकानधारकों ने अभी तक संतोषजनक कार्य नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन डिपोधारकों से बायोमीट्रिक प्रणाली से खाद्य वितरित करने पर उदासीनता दिखाई, जिस कारण उनकी प्रतिभूति राशि जुर्माने के रूप में जब्त की गई है। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक ने सभी डिपो धारकों से आग्रह किया कि उपभोक्ताओं को बायोमिट्रिक प्रणाली से ही राशन वितरित करें। उन्होंने कहा कि जो भी डिपोधारक बायोमीट्रिक प्रणाली से राशन वितरण नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें