फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सांप के डसने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के वर्धमान चौक क्षेत्र में सांप के डसने सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलू पुत्र सदाम हुसैन निवासी पटना (बिहार) के रूप में हुई है। परिवार बद्दी के वर्धमान चौक क्षेत्र में रह रहा है।
पुलिस के अनुसार 7 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे गोलू कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने हाथ पर डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें