फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वॉलीबॉल में शावगा और सकोड़ी ए चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल में बाबा भलकू जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट की चायल पंचायत के खेल मैदान में बाबा भलकू जयंती पर दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में शावगा और पुरुष वर्ग में सकोड़ी ए की टीम विजेता बनी।
पंचायत प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला वर्ग की आठ और पुरुष वर्ग की 15 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला चायल और शावगा की टीमों के बीच हुआ। इसमें शावगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि सिरमौर की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में कड़े मुकाबले के बाद सकोड़ी ए टीम विजेता और सकोड़ी बी टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राजेश कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता सकोड़ी ए टीम को 61 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता सकोड़ी बी टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। महिला वर्ग की विजेता और उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें