फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी ने मनसार में दी दबिश, 700 चरस बरामद

Wed, 17 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सीआईडी की टीम ने मनसार के पास एक कृषक के घर से 700 ग्राम चरस पकड़ी है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीआईडी की टीम ने मनसार के पास एक कृषक के घर से 700 ग्राम चरस पकड़ी है। सूचना के आधार पर सीआईडी की टीम ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कृषक के मनसार स्थित घर में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीआईडी की टीम में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ठाकुर, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, एएसआई चुग राम, हेड कांस्टेबल अशोक, राजकुमार और लेडी कांस्टेबल याचना शामिल रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना थी कि घर में चरस रखी है। इस बिनाह पर दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपी पर एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बस-कार की टक्कर में दंपति घायल
अर्की स्थित खेरघाटी में वाहन और निजी बस की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोमवार को अर्की के खेरघाटी में भराड़ीघाट से आ रही इंडिका और बस में टक्कर हो गई। इसमें कार सवार ओम प्रकाश (54) और उनकी पत्नी शकुंतला देवी को (45) को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी रेफर कर दिया है। कार में कुल चार लोग सवार थे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि जांच के बाद कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें