नाके पर शक के आधार पर पुलिस ने रोका था युवक को
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के तहत गांव सैनी माजरा में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति से 624 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जब नाके पर मौजूद थी तो उन्होंने शक के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका। व्यक्ति ने अपना नाम सिकंदर पुत्र शाम लाल निवासी घनौली बताया। उसके पास पॉलिथीन लिफाफा बरामद हुआ। जिसमें 624 ग्राम चूरा पोस्त भुक्की पाई गई। पुलिस ने चुरा पोस्त कब्जे में लेने के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।