फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार-अर्की मार्ग पर खुले में फेंक रहे मलबे, हादसे की आशंका

विज्ञापन
ठेकेदार का चालान होने की वजह से रुका है काम : लोनिवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार-अर्की सड़क पर पड़ा मलबे से हादसे की आशंका बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग ने कुनिहार-अर्की मार्ग पर कुणी पुल के नजदीक सड़क को चौड़ा और तंग मोड़ को खोलने का कार्य ठेकेदार को सौंपा है। केंद्र सरकार की सीआरएफ योजना के तहत कटिंग जुलाई-अगस्त 2017 से चल रही है। करीब 6 महीने से काम पूरा नहीं हो पाया है।

कुणी पुल के पास पहाड़ी को काट कर मलबा सड़क पर ही फेंका गया है। मोड़ और सड़क ढलानदार होने के कारण यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ठेकेदार काफी समय से इस कार्य को पूरा नहीं करवा पा रहा है। विभागीय अधिकारियों का अकसर सड़क से आना-जाना होता है परंतु अधिकारी भी कड़े निर्देश देने से परहेज कर रहे हैं। स्थानीय निवासी अजय कंवर, भूपेंद्र कुमार, विजय, प्रदीप, हेम राज, हिमांशु, यश, सुरेश ने लोनिवि से सड़क पर पड़ा मलबा उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अर्की अजय कुमार सोनी ने बताया कि जिस ठेकेदार से काम करवाया जा रहा है उसका वन विभाग की ओर से डंपिंग साइट को लेकर चालान किया गया था। काफी समय तक ठेकेदार की मशीनरी बांड हो गई थी। जल्द ही सड़क पर पड़ा मलबा हटवा कर विभाग लोगों की इस समस्या का समाधान कर देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें