संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट के झरना के समीप शनिवार सुबह एक ट्रक और इनोवा गाड़ी की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इनोवा कार में सवार सवारियों को प्राथमिक उपचार के लिए दाड़लाघाट अस्तपाल लाया गया।
दाड़लाघाट पुलिस ने भिड़ंत के दौरान झरने के समीप लगे लंबे जाम में काफी मशक्कत करने के बाद जाम खुलवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक दाड़लाघाट से झरना के समीप एक ट्रक कालाअंब की ओर जा रहा था। इस दौरान बरायली की तरफ से एक इनोवा गाड़ी मनाली जा रही थी जिसकी झरने के समीप ट्रक से भिड़ंत हो गई।
इनोवा गाड़ी में सवार छह सवारियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें दाड़लाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक और इनोवा गाड़ी के चालक में आपसी समझौता हो गया था।