फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज सिस्टम से जुड़ेंगे बद्दी के 57 हजार लोग

Tue, 03 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
औद्योगिक नगर बद्दी को सीवरेज सुविधा से जोड़ने वाली 33.34 करोड़ की योजना की 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
औद्योगिक नगर बद्दी को सीवरेज सुविधा से जोड़ने वाली 33.34 करोड़ की योजना की 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है।  57522 लोगों की जनसंख्या की तर्ज पर यह सीवरेज योजना बनाई जाएगी। बद्दी की सीवरेज लाईन निर्माण को प्रथम चरण में 22 करोड़ रुपये का वर्क अवार्ड कर दिया है। विभाग मई के शुरुआत में कार्य आरंभ करेगा। शहर में 70 किलोमीटर तक बिछने वाली इस लाईन को दिसंबर 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।  
विज्ञापन


बद्दी में 33.34 करोड़ रुपये की धनराशि से बनने वाली सीवरेज योजना में 80 फीसदी हिस्सेदारी केंद्र, 10 फीसदी राज्य तथा 10 फीसदी नगर परिषद बद्दी की होगी। करोड़ों की लागत से बनने जा रही सीवरेज लाईन को बद्दी में 35 वर्षों में बढ़ने वाली आबादी के लिहाज से तैयार किया जा रहा है।

सीवरेज लाईन को बद्दी की सीईपीटी के साथ जोड़ा जाएगा। बद्दी के नगर परिषद एरिया को सीवरेज सिस्टम के साथ जोड़ने के लिए पूरे शहर में 70 किलोमीटर लंबी पाईप लाईन डाली जाएगी। इसका डाया 150 से 400 एमएम तक होगा। सीवरेज लाईन एक दिन में 6.5 एमएलडी मल निकासी की क्षमता वाली होगी।
विज्ञापन


एक सप्ताह के भीतर जारी होगी एनओसी
दून विधायक राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान 15 करोड़ की पहली किस्त को आईपीएच विभाग के सुपुर्द किया गया। नगर परिषद मीटिंग हॉल में सीवरेज योजना को लेकर चर्चा हुई। इसमें नप प्रतिनिधियों सहित आईपीएच, बीबीएनडीए, एचपीएसआईडीसी, पीडब्ल्यूडी, हिमुडा, बीएसएनएल, बिजली बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। सभी संबंधित विभागों की ओर से एक सप्ताह के भीतर सिवरेज के लिए एनओसी जारी करने का आश्वासन दिया।

15 दिन में शुरू होगा कार्य : विधायक
विधायक ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सीवरेज योजना को प्राथमिकता देते हुए शुरू किया जा रहा है। कहा कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल के चलते 15 दिन के भीतर इस योजना को जमीनी स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर नप बद्दी के अध्यक्ष मदन चौधरी, उपाध्यक्ष मोनिका कौशल, पार्षद नरेंद्र कुमार, सुषमा देवी, सतवीर कौर, संदीप सचदेवा, माया देवी, बंता सिंह, निर्मला ठाकुर, तहसीलदार नारायण चौहान, कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें