फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉयस ऑफ परवाणू इवेंट में प्रदेश भर के 98 गायकों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। हिमाचल इंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से परवाणू में करवाए जा रहे सिंगिंग इवेंट ‘वॉयस ऑफ परवाणू’ सीजन-1 के ऑडिशन राउंड में रविवार को प्रदेश भर से आए 98 युवा गायकों ने ऑडिशन देकर अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी। प्रदेश भर से पहुंचे 20 वर्ष तक के युवा गायकों ने अपनी आवाज से लोगों का मन मोहा।

ऑडिशन के जजों को फाइनल राउंड के लिए 15 गायक चुनने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। सिंगिंग इवेंट के ऑडिशन में अमीषा नेगी, विनय व संजय सागर ने बतौर जज हिस्सा लिया। उन्होंने एक-एक कर सभी प्रतिभागियों की आवाज को जांचा। सेलेक्ट गायक 11 नवंबर को परवाणू में होने वाले फिनाले में भाग लेंगे। फिनाले में विक्की चौहान संग मदन शौंकी जज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इवेंट के आयोजक पार्षद राजेश शर्मा, दिनेश आजाद व नरेश शर्मा जॉली ने बताया की इवेंट का मेगा फिनाले 11 नवंबर को होगा। इसमें जाने माने सिंगर विक्की चौहान और पंजाबी सिंगर व डायरेक्टर मदन शौंकी सेलेब्रिटी जज होंगे। विजेता गायक को सम्मानित करने के साथ-साथ उसका वीडियो सांग भी लांच किया जाएगा। इस अवसर पर लायंस क्लब परवाणू के अध्यक्ष समिंदर गर्ग, विनीत गोयल, रमन पूरी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें