सोलन। विश्व दिव्यांग दिवस पर डाइट सोलन में सर्वशिक्षा अभियान और जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीसी राकेश कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा और जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला कल्याण अधिकारी ने दिव्यांग जनहित के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों की देखरेख के लिए गैर सरकारी संगठनों और बच्चों के अभिभावकों को अधिक से अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इसी अवसर पर विपुल गोयल ने भी अपने अनुभव दिव्यांगों के साथ साझा किए।
इस मौके पर स्पून रेस, वाकिंग रेस, 100 मीटर रेस, शॉटपुट प्रतियोगिता, जलेबी रेस, बैलून ब्लोइंग तथा बिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें स्पून रेस के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय प्राथमिक स्कूल जलाणा (अर्की) के ललित प्रथम और राजकीय प्राथमिक स्कूल कथेड़ के मुकेश द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के 13 से 18 वर्ष आयुवर्ग में धर्मपुर के विशाल पहले एवं रामशहर की प्रीति दूसरे स्थान पर रहीं। वॉकिंग रेस के जूनियर वर्ग में धर्मपुर के शुभम प्रथम तथा धर्मपुर के ही समीर दूसरे स्थान पर रहे।
13 से 18 वर्ष आयुवर्ग में पट्टा बरौरी के मनोज पहले और नालागढ़ की तनुप्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। सौ मीटर रेस में धर्मपुर के विशाल पहले तथा धर्मपुर की ही गायत्री दूसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट प्रतियोगिता में पट्टा बरौरी के मनोज पहले और अर्की की मनीषा दूसरे स्थान पर रहीं। जलेबी रेस के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय प्राथमिक स्कूल धर्मपुर के अमित पहले तथा इसी स्कूल के रोहित दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में धर्मपुर के विशाल प्रथम तथा पट्टा बरौरी के मनोज द्वितीय स्थान पर रहे।
बैलून ब्लोइंग स्पर्धा में राजकीय प्राथमिक स्कूल के अमित प्रथम तथा बनिया देवी (अर्की) के धमेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। बिंदी प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलाणा (अर्की) के ललित को विजयी घोषित किया गया। इस अवसर पर डाइट प्रधानाचार्या संजीव ठाकुर और जिला कल्याण अधिकारी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डाइट स्टाफ कमलेश, मोहन चौहान, केके शर्मा, गोपाल शर्मा, मीना, जयश्री, निर्मला, दीपिका, शालिनी, प्रतिभा, मीना, ललित शर्मा और अन्य मौजूद रहे।