फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक्यूप्रेशर शिविर में 40 लोगों को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरालिसिस, जोड़ों के दर्द और माइग्रेन का प्राकृतिक विधि से उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। ग्राम पंचायत चायल के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में निशुल्क एक्यूप्रेशर थेरेपी एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित शिविर में 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श और उपचार प्रदान किया गया।
शिविर में राजस्थान के जोधपुर स्थित आरोग्य मंदिर संस्थान से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ईशू और डॉ. शैम्पी ने बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर प्राकृतिक चिकित्सा और एक्यूप्रेशर से उपचार किया। विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली और पुरानी चोटों से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं में प्राकृतिक चिकित्सा लाभदायक साबित हो सकती है। शिविर में दुर्घटनाओं के बाद होने वाली शारीरिक समस्याएं, लकवा (पैरालिसिस), साइटिका, माइग्रेन, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, घुटनों का दर्द, मोटापा, थायरॉयड, मधुमेह (शुगर) तथा घबराहट जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को परामर्श और थेरेपी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि 3 जुलाई से चल रहे चिकित्सा शिविर को लेकर क्षेत्र में उत्साह बना हुआ है। चायल के अलावा आसपास की पंचायतों सकोड़ी, बांजनी, नगाली, झाझा, हिन्नर और धंगिल से भी बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों और चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें