फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में आईं 37 शिकायतें, 50 प्रमाण पत्र किए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा में कार्यक्रम का आयोजन, विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दून के विधायक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को घर-द्वार पर ही प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। विधायक ने कहा कि दून क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि उपमंडल में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विद्युत बोर्ड गोयला द्वारा 16.62 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शिविर के दौरान कुल 37 मांगें और शिकायतें प्राप्त हुईं। विधायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो समस्याएं शेष रह गई हैं, उनका समाधान एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को समाप्त करना है।उपमंडलाधिकारी संजीव कुमार धीमान ने बताया कि शिविर में लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने से निजात मिली। कार्यक्रम के दौरान 50 प्रमाणपत्र, जिनमें हिमाचली, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के सर्टिफिकेट मौके पर बनाए गए। 15 परिवार रजिस्टर की नकलें और 4 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। 48 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राजस्व संबंधी इंतकाल के मामलों का भी निपटारा हुआ
विज्ञापन


जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप कुमार, बीडीओ नालागढ़ नियोन धैर्य शर्मा सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें