फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जाडली स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखे वैज्ञानिक खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान संजीव ठाकुर ने पुष्प और अनाज उत्पादन पर दिया विशेष व्याख्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाडली में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र की बारीकियों से रू-ब-रू करवाया गया। विद्यालय में पुष्पोत्पादन एवं अनाज फसलें विषय पर आयोजित एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान में छात्रों को आधुनिक खेती और स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य कैलाश कौशल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका समन्वय व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक रविंदर कुमार ने किया। अतिथि वक्ता के रूप में पहुंचे प्रगतिशील किसान संजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक खेती के बजाय वैज्ञानिक पद्धति अपनाने से कृषि को लाभ का सौदा बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को फूलों की व्यावसायिक खेती और अनाज फसलों के प्रबंधन। आधुनिक कृषि यंत्रों एवं तकनीकों का उपयोग। कृषि क्षेत्र में उद्यमिता और स्टार्ट-अप की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से जटिल तकनीकी विषयों को सरल ढंग से समझाया, जिसमें छात्रों ने भी गहरी रुचि दिखाई। व्याख्यान के दौरान छात्रों ने कृषि में आने वाली चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को लेकर कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने संतोषजनक उत्तर दिया। व्यावसायिक प्रशिक्षक अनामिका शर्मा ने इस सत्र को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य कैलाश कौशल ने अतिथि वक्ता का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के व्याख्यान न केवल छात्रों के कौशल विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य में बेहतर कॅरिअर विकल्प चुनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें