फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलदल में तबदील करोड़ों का कारोबार करने वाली सेब मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर में बाईपास पर एनएच किनारे लगी सेब मंडी की हालत बेहद खराब है। लगातार बारिश के चलते यहां चारों तरफ दलदल बन गया है। सेब मंडी में ट्रकों को खड़ा करने और निकालने में भी काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। करोड़ों का कारोबार करने वाली सेब मंडी के लिए जगह न होने से व्यापारियों को एनएच पर खुले में सेब का कारोबार करना पड़ रहा है। सोलन सेब मंडी में सेब पहुंचना शुरू हो गया है, लेकिन बारिश के चलते यहां पर वाहन चालकों व व्यापारियों को भारी दिक्क्तें पेश आ रही हैं।

सेब मंडी सोलन में 10 जुलाई के बाद सेब की खेप आना शुरू हो गई है। सीजन शुरू होने से शिमला, कुल्लू, करसोग से सेब आना शुरू हो गया है। सेब मंडी का अपना भवन न होने के कारण इस साल भी मंडी को एनएच पर ही लगाया गया है। बरसात के मौसम में खुले में सड़क किनारे लगी सेब मंडी में दलदल बनने लग गई है।
विज्ञापन

इस जगह पर अभी फोरलेन का कार्य भी चलाया हुआ है। यहां पर मिट्टी होने के कारण बारिश में चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। कई बार तो ट्रक के पहिये दलदल में फंसने से वाहन चालकों को गाड़ी निकालने में कई घंटों की मशक्कत करनी पड़ती है। पिछले साल भी बरसात में व्यापारियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

एक जुलाई से शुरू हो गया है सेब सीजन
सोलन सेब मंडी में जुलाई के पहले सप्ताह से सेब सीजन शुरू हो गया है। सोलन सेब मंडी में अभी तक 1800 पेटियां सेब की पहुंच चुकी हैं। इस मंडी में सेब की पेटी 400 से 3100 तक बिक रही है। बताया जा रहा है कि अभी मंडी में बाहर से आने वाले कुछ ही व्यापारी पहुंचे हैं। 20 जुलाई के बाद सेब मंडी में कारोबार और अधिक रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि सेब मंडी एनएच के किनारे लगी है। सेब मंडी में लेबलिंग का कार्य किया जा रहा है। पानी की निकासी के लिए लाइनें बनाई जा रही हैं जिससे बरसात में ज्यादा परेशानी न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें