फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रंबध निदेशक को मंत्री ने दिए निर्देश एचपीएमसी के उत्पादों के विपणन दे विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीएमसी उत्पादों के विपणन पर दें ध्यान : महेंद्र
विज्ञापन

मंत्री ने परवाणू में बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू(सोलन)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने रविवार शाम को परवाणू स्थित बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बागवानी उत्पादन बढ़ाकर और फल व खाद्य प्रसंस्करण को व्यापक पैमाने पर अपना कर प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सकता है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार उत्पादित फलों के संस्करण को व्यापक बढ़ावा देने की दिशा में गंभीर है। इसके लिए इस साल 10 करोड़ का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आम, लीची, अमरूद, नींबू, पपीता, अनार और किवी की बेहतर खेती को बढ़ावा देगी। बागवानी मंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे एचपीएमसी में विभिन्न उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने और उत्पादों की बेहतर गुणवत्ता रखें। उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक मदन चौहान को निर्देश दिए कि एचपीएमसी के उत्पादों के विपणन पर विशेष ध्यान दें। ठाकुर ने एचपीएमसी परवाणु के संयंत्र प्रबंधक को निर्देश दिए कि एक माह की अवधि में संयंत्र की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए। महेंद्र सिंह ठाकुर ने एचपीएमसी और प्रदेश कृषि उद्योग निगम की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें