फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ेरा में मकान जला, डेढ़ लाख रुपये की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। पंचायत बलेरा के गांव चढ़ेरा में एक मकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग वीरवार सुबह करीब 9 बजे लगी। आग मकान की छत पर लगी और कुछ ही देर में उसकी लपटें ऊपर को उठनी शुरू हो गईं। आसपास के लोगों ने मकान को जलता देख आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इस बीच कुछ लोग घर के अंदर से सामान बाहर निकालने में जुट गए।
विज्ञापन

बाद में अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए। हादसे में मकान मालिक धनीराम को करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार धनीराम पुत्र धमू गांव चढ़ेरा डाकघर बालेरा में आग लगने से घर का सारा सामान जल गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
अग्निशमन केंद्र अर्की प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा फायर स्टेशन अर्की को आग की घटना की जानकारी दी गई। अग्निशमन केंद्र प्रभारी ने बताया कि आग से लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण अभी साफ नहीं हो पाए हैं। उधर स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवार को प्रशासन से आर्थिक मदद दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें