फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी बद्दी से दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। हरियाणा के पिंजौर में हुए एक सामूहिक दुष्कर्म मामले में बद्दी से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी जिला ऊना तो एक आरोपी होशियापुर पंजाब का रहने वाला है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर को अंकित शर्मा ने उसको फोन कर बद्दी बुलाया था।
विज्ञापन

उसे यहां नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। जब महिला अपने सात साल के बेटे के साथ बद्दी पहुंची तो आरोपी उसे पिंजौर ले गया। अपने क्वार्टर में महिला और उसके बच्चे को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद अंकित, राकेश और दीपू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसके बाद उसको और उसके मासूम बच्चे को रास्ते में छोड़ दिया। जैसे-तैसे पीड़ित ने पिंजौर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद मामला बद्दी के कर्मचारियों से जुड़े होने के कारण उसको महिला पुलिस थाना बद्दी स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

उधर, एएसपी बद्दी नरेश शर्मा ने बताया कि धारा 376-डी के तहत संलिप्त तीनों आरोपियों मनदीप उर्फ दीपू निवासी मक्कोवाल थाना दसूहा जिला होशियारपुर पंजाब, राकेश कुमार निवासी गांव अंदौरा तहसील व थाना अंब जिला ऊना और अंकित शर्मा निवासी गांव पंजोआ तहसील व थाना अंब जिला ऊना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें