महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। शहरी निकाय चुनाव के लिए नगर पंचायत अर्की में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 17 मई को होने वाले मतदान में नगर पंचायत के सभी 7 वार्डों के कुल 2,203 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पार्षद चुनेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने चुनावी तैयारियों और मतदाता आंकड़ों की विस्तृत जानकारी साझा की है।
इस बार अर्की नगर पंचायत में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है। कुल 2,203 मतदाताओं में से महिला मतदाता 1,124 और पुरुष मतदाता 1,079 है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए नगर पंचायत में कुल 7 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान सुबह 7:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।