फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट नगर पंचायत में 1,548 मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने इस संबंध में जारी की विस्तृत जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। शहरी निकाय चुनाव-2026 के तहत नगर पंचायत कंडाघाट में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 17 मई को होने वाले मतदान में नगर पंचायत के सभी 7 वार्डों के कुल 1,548 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन, मनमोहन शर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 शुरू होगी और दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। पारदर्शी और सुचारू मतदान के लिए कुल 7 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें सिलहारी में 283, हिमुडा 150, पड़ाव 185, दोलग 205, राज राजेश्वरी 255, लोअर बाजार 207, बृजेश्वर महादेव 263 मतदाता है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की है। चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें