पुलिस थाना अर्की के तहत दाउटी गांव की एक विवाहित महिला ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले पुलिस थाना अर्की के तहत दाउटी गांव की एक विवाहित महिला ने आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय ममता देवी पत्नी योगेश कुमार निवासी गांव दाउटी (गनागुघाट) तहसील अर्की ने मंगलवार देर रात अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुबह जब घरवालों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उधर डीएसपी अर्की प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।