फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानपुरा दवणी में न स्ट्रीट लाइटें, न सड़कें दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)।
हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) की ओर से बद्दी के पास दवणी में बसाया औद्योगिक क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से महरूम है। यहां न तो सड़कें ठीक और न ही साफ-सफाई। आज तक एचपीएसआईडीसी दवणी में स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगवा सका है। सरकार उद्योगों से मेंटीनस चार्ज लेती रही।
समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई के अध्यक्ष संजय बतरा, महामंत्री आलोक सिंह और वित्त सचिव संजय आहुजा ने मंत्री, निदेशक व एमडी एचपीएसआईडीसी को पत्र लिखा। पत्र में अव्यवस्थाओं और समस्याओं की जानकारी दी गई। यहां लंबे समय से नालियां साफ नहीं की गई हैं। सड़क के दोनों ओर घास उगी है। प्लाट नंबर को दर्शाने वाले साइन बोर्ड तो कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य द्वारों का निर्माण नहीं हुआ है। शाम होते ही दवनी अंधेरे में डूब जाता है। संजय बतरा, पंकज गुप्ता व अमरजीत सिंह ने कहा कि उद्योगपति हर साल सरकारी प्लाटों पर लगभग 10 रुपये प्रति वर्ग मीटर शुल्क देते हैें लेकिन सुविधाओं के नाम पर निगम कुछ नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला पत्र पहुंचा तो मचा हड़कंप
लघु उद्योग भरती का पत्र जब औद्योगिक विकास निगम के कार्यालय शिमला पहुंचा तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में विभाग के कार्यकारी अभियंता (शिमला मुख्यालय) ने बद्दी के सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) को पत्र लिखकर उद्यमियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। पत्र की प्रति लघु उद्योग भारती कार्यालय को मिली है। इसमें एसडीओ बद्दी को आदेश दिए हैं कि दवणी मेें स्ट्रीट लाइटों का एस्टीमेट बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें